Thursday, 29 June 2023

*वक्तामंच द्वारा त्रिवेणी नाग को पंखादान पर प्रेस विज्ञप्ति *

*वक्तामंच द्वारा त्रिवेणी नाग को पंखादान पर प्रेस विज्ञप्ति *

विगत दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृंदावन सभागार में कवयित्री त्रिवेणी नाग जी के द्वारा विरचित पुस्तक बादर उठे रहिथे करिया का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसे शिक्षादूत प्रकाशन संस्थान के मुखिया आदरणीय सत्यप्रकाश सिंह जी ने निःशुल्क प्रकाशित किया था और कवि श्री मोहन श्रीवास्तव जी एवं शोभामोहन श्रीवास्तव जी ने रचनाओं का संकलन और भव्य विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर विराजमान  पद्मा दुबे जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि त्रिवेणी नाग जी के घर में पंखे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह बात जानकर देश और प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक सांस्कृतिक संस्था वक्तामंच के मुखिया आदरणीय राजेश पराते जी ने पद्मा दुबे जी के उद्बोधन के तुरंत बाद मंच पर आकर अपने परदुख कातरता और करूणा का परिचय देते हुए वक्तामंच के माध्यम से उन्हें पंखा प्रदान करने की घोषणा किये थे। जिसे आज राजिम क्षेत्र की लब्ध प्रतिष्ठित नेत्री, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सर्वब्राह्मण समाज की प्रदेश सचिव, स्मरण पंडित सुंदरलाल शर्मा वेल्फेयर सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमति पद्मा दुबे जी के कर कमलों से छत्तीसगढ़ी बोलीभाखा की प्रसिद्ध आशु कवयित्री त्रिवेणी नाग जी को उनके घर में जाकर प्रदान किया गया।

आज समाज में जहाँ एक ओर आत्ममुग्धता और स्वार्थभावना चरम पर है ऎसे समय में वक्तामंच का यह सराहनीय प्रयास समाज में एक सकारात्मक और परोपकार की विचारधारा को संचारित करने के लिए प्रेरक का कार्य कर रहा है।

वक्तामंच एक ऐसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था है जो सदैव अपने सामाजिक सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यों से समाज को नयी दिशा देने का कार्य करती है।

वक्तामंच मंच के मुखिया श्री राजेश पराते जी शुभम साहू जी और उनकी पूरी टीम को इस पवित्र कार्य के लिए साधुवाद है।

शोभामोहन श्रीवास्तव 

No comments:

Post a Comment

संस्कृत राम स्तुति

शुद्ध संशोधित रचना-राम-स्तुतिः" ` लोभो नास्ति मोहो नास्ति, शोको नास्ति कामः। अपमानस्य चिन्ता, न पश्यति च दक्षिणं न वामम्॥ रात्रिंदि...