Saturday, 11 February 2023

रवि रष्मियाॅं भेजा जगाने

 

रवि रष्मियाॅं भेजा जगाने

 

देखकर बेसुध जगत रवि रष्मिया भेजा जगाने

 

सकल सुंदर बाॅंसुरी व्याकुल विहल हैं बीन बनने

पीर संॅवरी देहरी में सुखों का संवाद जनने

स्वयं वह चैतन्य आया द्वार सबका खटखटाने

देखकर बेसुध,,,,,,,,,,,,,,

 

किरण के संदेष सारे फिर तिमिर में घुल गये

जैसे व्याकुल आये थे ज्यादा हो व्याकुल गये

समझाने को एक बात पर, ना समझने लाखो बहाने

देखकर बेसुध ,,,,,,,,,,,,,,

 

देखकर जडता रमें सोयी षिथिल हो चेतना

जो न होनी थी उन्ही सारी कथा की वेदना

फकीर पीर थके चले कोषिषों में जड हिलाने

देखकर बेसुध ,,,,,,,,,,,,,

षुभचन्द्रसूर्या षोभामोहन

No comments:

Post a Comment

संस्कृत राम स्तुति

शुद्ध संशोधित रचना-राम-स्तुतिः" ` लोभो नास्ति मोहो नास्ति, शोको नास्ति कामः। अपमानस्य चिन्ता, न पश्यति च दक्षिणं न वामम्॥ रात्रिंदि...