उस असीम को अर्पित
अवकर का अवक्षेपित जीवन उस असीम को अर्पित
विग्रह-विग्रह अवषेश षेश अवगुंठन की पीडा नित
कोकिलकंठी के गीत हुए अवगीत
समस्त समर्पित
जगपथ से विचलित मेरे ये
रीत समस्त समर्पित
क्षुब्ध अंतरित विवष सभी इच्छागण अगलित अर्पित
अश्रु अंतराकूत प्रणयफल महादुख निज अर्थित
अवमति की अवसर्ग इकाई अवचन
अवतान समाहित
आरोही अध्याय आयु की संभावना
षून्य से गर्भित
अविविक्त मेंरा यह आमंत्रण अवेल अश्रुत माॅंगू सदगति
आत्मप्रवंचक अविकल अर्थित धन्यवाद प्राणों से सम्प्रति
षुभचन्द्रसूर्या षोभामोहन
No comments:
Post a Comment