Wednesday, 22 July 2020

फिर अटल विश्वास का बदला धरातल
सकल अर्जित शब्द से पीछा छुड़ाने,
मौन को जब साधनाओं ने मनाये।
प्रश्नचिन्हों पर सभी विराम निश्चित,
श्वांस यह पूर्णाहुति के काम आये ।
अब किसी संदर्भ से विचलित नहीं,
हो रहा है मन सहज ही अब अचंचल ।
शब्दों से व्यवधान जब होने लगा।
फिर अटल विश्वास का बदला धरातल ।।
अब नहीं व्यभिचारिणी हो भावना,
घूमती मस्तिष्क में स्वच्छंद होकर।
मात्र अनहत नाद की आवृत्तियाँ ,
सुन रही हूँ आज अपना स्वत्व खोकर ।
मौन से अगणित हुआ आनंद जब ,
हो रहा मृदुभाव से परिपूर्ण पल पल ।।
शोभामोहन
लाइक करें
कमेंट करें

No comments:

Post a Comment

संस्कृत राम स्तुति

शुद्ध संशोधित रचना-राम-स्तुतिः" ` लोभो नास्ति मोहो नास्ति, शोको नास्ति कामः। अपमानस्य चिन्ता, न पश्यति च दक्षिणं न वामम्॥ रात्रिंदि...