गीत मधु का प्याला है
शब्द साधना गहन,गीत मधु का प्याला है।।
मुखरित अनुभूति का नव उजियाला है ।।
गीत पुरातन पथ पर चलकर
गढ़ना चाहे नव प्रतिमान ।
मन आँगन उतरे आतुर से,
भावों का बनके तन प्राण ।।
हृदय बिंधे पीड़ाओ की यह कंठीमाला है ।
शव्द साधना गहन, गीत मधु का प्याला है ।।
आग लगे बौराये जग में,
बरसाती है गीत फुहार ।
होने राख हुई है आतुर,
विस्तृत भय के आकर पार ।।
विधिरहित जीवनपथ, मधुमय मदिरा वाला है।
शव्द साधना गहन, गीत मधु का प्याला है ।।
शोभामोहन
No comments:
Post a Comment