हिन्दी तुम हो अति सुंदर
हिन्दी तुम सबसे उर्वर ।
हिन्दी तुम उड़ने को पर ।
हिन्दी तुम भावों से तर ।
हिन्दी तुम हो अति सुंदर।।
हिन्दी तुम अंतस निर्झर,
हिन्दी तुम सर्वत्र मुखर ।
हिन्दी तुम हो अजर अमर ।
हिन्दी तुम हो अति सुंदर
हिन्दी तुम जनपद का स्वर ।
बोली भाषा का सागर ।
हिन्दी तुम काशी मगहर ।।
हिन्दी तुम हो अति सुंदर।
शोभामोहन
No comments:
Post a Comment