टूटे सब जेहादी ख्वाब
१/
करामात जो किया नेहरू,
पाप छुपा था सत्तर साल ।।
काला चिट्ठा खुला पुराना,
मोदी आये हुआ कमाल ।।
2/
काशमीर जम्मू को जिसने
अड्डा बना रखा आतंक ।
पूरे भारत को दहलाते,
देशद्रोह कर लोग कलंक।।
3/
संविधान से छेड़छाड़ तब,
दर्जा देकर राज्य विशेष ।
पाप नेहरू गुपचुप करके,
दिया भयानक घाव व क्लेश।।
4/
कर वसूल कर भारत भर से,
आतंकी को पोंस बढ़ाय ।
ऐसे नेताओ से अब तो ,
भारत को भगवान बचाय ।।
5/
संविधान भी अलग बनाया,
और अलग परचम लहराय।
नहीं बताती भाड़ मीडिया,
पैसे में बिक पाप छिपाय।।
6/
तीन सौ सत्तर पैंतीस ए को,
मोदी ने जब दिया हटाय ।।
रोजी रोटी जिनकी चलती,
उनके जीव बहुत घबराय ।।
7/
महबूबा को नजबंद कर,
अकल ठिकाने दिया लगाय ।
अब्दुल्ला की ऐसी तैसी,
करके चुप घर पर बैठाय ।।
8/
सन्न सियासी सभी सुरमा,
उँगली को दाँतों में दाब ।
देख रहे थे गड़बड़ करने,
टूटे सब जेहादी ख्वाब ।।
9/
कर विधवा विलाप जेहादी,
रोये गाये पत्थरबाज ।
पूरा देश समझता है अब,
इस पत्थरबाजी का राज ।।
10/
देशद्रोह बर्दाश्त न होगा,
असुरो को अच्छा समझाय ।।
दुश्मन को थरथर कंपित कर,
भारत माथ कलंक मिटाय ।।
11/
तेरी जय हो और विजय हो,
आयु हमारी तुम्हें लग जाय ।।
शोभामोहन शौर्यगान कर,
मोदी जी को माथ नवाय ।।
शोभामोहन श्रीवास्तव
रायपुर छ.ग.
01/06/2020
No comments:
Post a Comment