Saturday, 11 February 2023

३छत्तीसगढ़ी शब्दकोश गूगल डाॅस

(३)छत्तीसगढ़ी शब्दकोश 

लुठुंग - लुठुंग() 

लठंग-लठंग() व्यर्थ घूमने के साथ प्रयुक्त शब्द

भसरंग भसरंग() खूब पैर बजाते हुए चलने के साथ प्रयुक्त शब्द। 

धसरंग-धसरंग

लसरंग-लसरंग

लसफिस-लसफिस

खसफिस-खसफिस

सिगबिग-सिगबिग() कीड़ों का बिलबिलाना, अत्यधिक भीड़।

गोड़पूक() फुटबाॅल

नामजपैया() नामजापक, नाम जपने वाला। 

तपकरैया() तपस्वी। 

घातकरैया() घातक। 

अचेतकरैया() निष्चेतक।

कालजितैया() कालजयी।

कालजीत्ता() कालजयी।

कालजीत्ती() कालजयी।

जितैया() विजेता। 

तनजीत्ता() इन्द्रियजीत।

तनजीत्ती() इन्द्रियजीत।

मनजीत्ता() मन को जीतने वाला। 

मनजीत्ती() मन को जीतने वाली। 

पनचुहका() जलचूषक, पानी को सोंखने वाला। 

दिशाजानू() दिशाज्ञानी।

जगजानू() जगत ज्ञानी, संसार को जानने वाला। 

भारउठैया() दायित्व का बोझ उठाने वाला। 

पुनबढ़ैया() पुण्यवर्धक।

पुनकरैया() पुण्यकर्ता।

गुनभरैया() गुणभर्ता।

मनबोधैया() सांत्वना देने वाला/वाली। 

बंसबढ़ैया() वंशवर्धक।

बंसबढ़वार() वंशवर्धन।

पियासबढ़ैया() क्षुधावर्धक।

लालचबढ़ैया() लालसावर्धक।

लालचबढ़वार() लालसावर्धन।

चुलुकलगैया() चस्का लगाने वाला। 

करमकरैया() कर्म करने वाला। 

कालनसैया() कालान्तक, काल का अंत करने वाला।

जनमनठैया() जन्म नष्ट करने वाला/वाली। 

जनमनठाय() जन्मनष्ट।

खुसियाली() खुशहाली, खुशी। 

कालखाय() कालकलवित संस्, काल का ग्रास बन चुका। 

बेराचूके() अवसर से लाभान्वित नहीं हो पाया व्यक्ति। 

चूककरैया() अपराधी, गलती करने वाला/वाली। 

छिनमिनैया() घृणा करने वाला/वाली। 

छिनमिनासीबियैया() घृणाजनक। 

घिनउ() घृणास्पद, घृणा करने योग्य। 

लजउ() लज्जास्पद, लज्जा करने योग्य। 

देखउ() दर्शनयोग्य। 

देखनउट() दर्शनीय, दर्शन योग्य। 

झिंकउ()आकर्षित करने वाला।

सुहउ () सुहावना, मनभावन। 

लुह उ() एक जगह से दूसरे जगह बताने योग्य। 

लुहैया() ईधर की बात उधर करके झगड़ा कराने वाला/वाली।

लुहरा() ईधर की बात उधर करके झगड़ा कराने वाला/वाली।

लुहरी()ईधर की बात उधर करके झगड़ा कराने वाला/वाली। 

लुहौनीगोठ()विवाद कराने वाली बातें। 

मनझिंकउ() चित्ताकर्षक, चित्त को आकर्षित करने वाला। 

पानीपियैया() पानी पिलाने वाला, पस्त करने वाला/वाली। 

पानीचढ़े() जिस पर किसी दूसरे की संगति का असर चढ़ा हो। 

हुड्ड() महाहठी, अति जिद्दी।

जीवहोमैया() प्राणोत्सर्ग करने वाला, बलिदानी, जीवन हवन करने वाला/वाली। 

हड़जोड़जड़ी() टूटी हुई हड्डी को जोड़ने वाला जड़ी। 

द्रोहकरैया() द्रोही, बैरी। 

राजबैर() राजद्रोह।

राजबैरी() राजद्रोही।

अन्नबैर() अन्नद्रोह, भोजन से अरुचि। 

जीवबैरी() जीवद्रोही।

जीवबैर() जीवद्रोह।

नीतबैर() नीतिद्रोह।

नीतबैरी() नीतिद्रोही।

जातबैरी() जातिद्रोही।

जातबैर() जातिद्रोह।

धरमबैर() धर्मद्रोह।

धरमबैरी() धर्मद्रोही।

कुलबैरी() कुलद्रोही।

कुलबैर() कुलद्रोह।

बंसबैरी() वंशद्रोही।

बंसबैर() वंशद्रोह।

नेमबैरी() विधिद्रोही।

नेमबैर () विधिद्रोह।

घरबैर() गृहद्रोह।

घरबैरी() गृहद्रोही।

गाँवबैर() ग्रामद्रोह।

गाँवबैरी() ग्रामद्रोही।

दईबैर() देवद्रोह।

दईबैरी() देवद्रोही।

गुनदबैर() गुणद्रोह।

गुनबैरी() गुणद्रोही।

सुखबैर() सुखद्रोह।

सुखबैरी() सुखद्रोही।

कलाबैर() कलाद्रोही।

कलाबैरी() कलाद्रोही।

जगबैरी()जगतद्रोही ।

जगबैर()जगत शत्रुता।

मयाबैर() प्रेमद्रोह।

मयाबैरी() प्रेमद्रोही।

संतबैर() संतद्रोह।

संतबैरी() संतद्रोही।

गुरुबैरी() गुरुद्रोही।

गुरुबैर() गुरुद्रोह।

गुरुचारी() गुरुनिंदा।

गुरुपिरिया() गुरुप्रिय।

गुनिगुरु() विज्ञगुरु।

गुरुसेवा() गुरुसेवा।

गुरुदेवता() गुरुदेव।

गुरुददा() गुरुपिता।

गुरुसिखौना() गुरुशिक्षा।

गुरुगोड़() गुरुचरण।

गुरुपौंरी() गुरुचरण।

गुरुपरब() गुरुपर्व।

गुरुगुनान() गुरुचिंतन।

गुरुसत्कार () गुरु सम्मान।

बिनगुरु() गुरुविहीन।

बिनचेला() शिष्यविहीन।

बिनफर() फलविहीन।

बिनफूल() पुष्पविहीन।

बिनप्रान() जीवनविहीन।

बिनदेह() देहविहीन।

बिनकाया() अशरीरी।

बिनतन() अशरीरी।

बिनजन() शांत, नीरव। 

बिनकला() कलाविहीन।

बिनगुन() गुणविहीन।

बिनजाने() अज्ञानता से। 

बिनझोर() नीरस। 

बिनसार() सारविहीन।

बिनतर्क() तर्कविहीन।

बिनरूप() रूपविहीन।

बिनगत() गतिविहीन।

बिनछतरी() छत्रविहीन।

बिनसुख() सुखविहीन।

बिनभाव() भावरहित।

बिनमया() प्रेमरहित।

बिनसोग() दयारहित, करुणारहित।

बिनमिट्ठ() मिठासहीन।

बिनबुद्धि () बुद्हीन।

बिनलगन() लगहीन।

बिनासरा() निराश्रित। 

बिनसगासोदर() संबंधीविहीन।

बिनजगात() कररहित।

बिनबात() अकारण। 

बिनदुख() दुखविहीन।

बिनलोभ() निर्लोभ, लोभरहित।

बिननफा() लाभरहित।

बिनघाटा() हानिरहित। 

बिनढ़ग() बेढ़गा।

बिनपेंदी() आधारविहीन।

फोकटेफोकट() निराधार। 

बिनमतलब() निःस्वार्थ। 

बिनलेप() निर्लेप। 

बिनसंग() असंग। 

बिनसंगी() सहचरविहीन।

बिनगोसैंया() पतिविहीन।

बिनगोसँइन() पत्नीविहीन।

बिनभाई() भ्रतृविहीन।

बिनबहिनी() भगिनीविहीन।

बिनददा() पिताविहीन।

बिनदाई() मातृविहीन।

बिनचमक() कांतिहीन, मलीन।

बिनगढड़हन() बेढ़गा।

बिनसवाँगा() बिना बनाव श्रृंगार। 

सवाँगा() बनाव सिंगार।

बिनचेत() चेतनाविहीन।

बिनजर() मूलविहीन।

बिनलाज() लज्जाविहीन, बेशर्म।

बिनमान() अपमान।

बिनघर() गृहविहीन, बेघर। 

कुलविहीन() कुलरहित।

बिनलागलपेटा() रागरहित।

बिनभेव() घृणारहित।

बिनचाँचलगोंदल() मौजमस्ती बिना। 

बिनमन() अनमन, अनिच्छा। 

बिनसवारी() वाहनविहीन।

बिनपय() दोषरहित। 

बिनधाक() प्रभावहीन।

बिनधमक() अप्रभावी। 

धाकजमैया() प्रभावशाली। 

चेतकरैया() ध्यान देने वाला/वाली। 

मनबहलैया() मनोरंजक, मन को बहलाने वाला। 

बहलैया() चित्त की धारा को दूसरी दिशा में बहलाने वाला।

घुरियाघिंसैया() बार बार घर आने वाला। 

पातीलिखैया() पात्रलेखक।

पातीपढ़ैया() पत्रपाठक।

कथासुनैया() कथाश्रोता।

कथाकहैया() कथावक्ता।

कथामुँही() कथामुख।

कथामुँहड़ा() कथामुख।

कथाबार्ता() कथावार्ता।

कथापिठौरी() कथापृष्ठ।

नटवा() नटवर, श्रीकृष्ण, कुशल, प्रवीण, गुणी।

नटवापन() प्रवीणता। 

नटैया()अपने वचन से पीछे हटने वाला/वाली। 

हालिंगडाँगपिटैया() हल्ला मचाने वाला/वाली। 

बारालूलूहोवैया() कहीं का नहीं रहने वाला, घर का न घाट का होने वाला व्यक्ति। 

तिरियहा() तटस्थ, निरपेक्ष। 

तिरियही() तटस्थ, निरपेक्ष। 

तिरियहाभाव() तटस्थभाव।

तीरलगारी() किनारे में। 

तिरियाय() तटस्थ। 

लीलाधर() लीलाधारी, श्रीकृष्ण।

रोबदाब() प्रभाव। 

रोबजमैया() प्रभावशाली ।

रोबदेखैया() प्रभाव दिखाने वाला/वाली। 

झगरामतैया()विवादी, झगड़ा करने वाला/वाली। 

झगरामिटैया() विवादांतक।

झगरामेट() विवादांत।

जागेजागे() सचेत, जागृत जागृत। 

जागरनबेरा() जागरणकाल।

रातजागरन() रात्रि जागरण। 

फेरजागरन() पुनर्जागरण। 

फेरजागरनबेरा() पुनर्जागरणकाल।

फेरीदेवैया() प्रदिक्षणाकर्ता।

फेरफेरी() पुर्नप्रदिक्षणा।

काजकरैया() कार्यकर्ता। 

जमाकरैया() जमाकर्ता। 

अकरैया() अकर्ता। 

अकरैयाभाव() अकर्ताभाव।

तोसकरैया() तुष्टिकर्ता।

पोठकरैया() पुष्टिकर्ता।

छेमकरैया() क्षेमकर्ता।

भाँजकरैया() भंगकर्ता।

दिपदिपातकरैया() दिव्यकर्ता।

करतार() कर्ता।

खिलन्दरभाव() खिलाड़ीभावना।

भुलवारैया() मन को बहलाने वाला /वाली ।

भुलवारे() बहलाया हुआ। 

मनभुलवारन() मन को अपने बातों से रंजित करने वाला/वाली। 

सरेखैया() पूछ परख करने वाला/वाली। 

सरेखाकरैया() पूछ परख करने वाला/वाली। 

दोगलईचिन्हारी()

वर्णसंकरताया या मिलावटीपन की पहचान।

दोगलामनखे() मिलावटी  आचरण वाला मनुष्य।

कलमधर() कलमधारी।

जाँगरटोर() अथक परिश्रम।

जाँगरटोरैया() अथक परिश्रमी।

उदिमसिखौना() उद्यमशिक्षण।

भाषायीओदाली() भाषायी औदार्य।

मनगहिरा() मन रूपी ग्वाला।

असिदैया()आशीष दाता।

हरे-खँगे() हरण हो जाने या कम पड़ने की स्थिति में।

निमारन() सूपा से साफ करके निकाला गया कचरा।

निमरैया() सूपा से अनाज सफाई करने वाली।

सेरामनखे() बड़ेआदमी, समृद्ध व्यक्ति।

हिलोरैया() तरःगित होने वाला वाली।

जिनगीदरसन() जीवनदर्शन।

असार-सार() सारतत्व और थोथा तत्व।


No comments:

Post a Comment

संस्कृत राम स्तुति

शुद्ध संशोधित रचना-राम-स्तुतिः" ` लोभो नास्ति मोहो नास्ति, शोको नास्ति कामः। अपमानस्य चिन्ता, न पश्यति च दक्षिणं न वामम्॥ रात्रिंदि...