Sunday, 12 February 2023

क्या जोडते हैं अगर जोडते है

 

क्या जोडते हैं अगर जोडते है

 

धरा की विहलता, गगन की तरलता

चुप्पी लगा कर क्या बोलते हैं अगर बोलते है

 

बेसुध सी बिजली, चपल चित्त बिजली

साॅंवर गगन संग क्या जोडते हैं अगर जोडते है

 

हवा होके लम्पट, उघाडे जो घूंघट

बैरागीपन मे ये, क्या खोलते हैं अगर खोलते है

 

उड बनके धूली,चढ हॅंसके सूली

प्राणों में अनगढ, क्यों डोलते हैं अगर डोलते है

 

लुटे लुटके जागे, मिटे मौत माॅंगे

विधाता की रहमत, क्या घोलते हैं अगर घोलते है

 

बिपत बर्फबारी, मनुज की गंवारी

समय के तराजू, क्या तोलते हैं अगर तोलते हैं

 

न मिट्टी न सोना, न हंसना न रोना

टूटे खिलौने भी, क्या मोलते हैं अगर मोलते है ।

No comments:

Post a Comment

संस्कृत राम स्तुति

शुद्ध संशोधित रचना-राम-स्तुतिः" ` लोभो नास्ति मोहो नास्ति, शोको नास्ति कामः। अपमानस्य चिन्ता, न पश्यति च दक्षिणं न वामम्॥ रात्रिंदि...