कौन सा गीत सुनाउ बताओ
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
परिश्रम और विचार से निर्मित वासनाओ का गीत
या परमतत्व में विलय के कामनाओं का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
षब्दों और दृष्यों में घालमेल व संपादन का गीत
या निर्विचार साक्षीपन के स्पंदन का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
खुद को दूर से देखने सीखने और लेखने का गीत
या पूरी दुनिया को नाटक की तरह देखने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
भांवभूमि में संत जिसे पाते हैं उसे सरेखने का गीत
या वांछाओं व विकारो को कहींे दूर फेंकने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
बौद्विकता के घोडे दौडाती मूर्खता के महिमा का गीत
पूंजीपतियों के हाथों गिरवी षुचिता व गरिमा का गीत
कौन से गीत सुनाउॅं बताओं
सौदे के बाजार में बातों की छुवन में बिक जाने का गीत
ईमान की किष्ती में सवार सच्चाई के मुहाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
झाॅंकते मोती को पाने की विहलता को छुपाने का गीत
षक्तिषाली को दहाडकर क्रोध के लिए उकसाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
सपनों के बाजार में रेखांकित कठिनाई छुपाने का गीत
उम्मीदों से निजात दिलाने वाली चेतना के मुहाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
संभावनाओं का गंठजोड और आषंकाओं के टकराने का गीत
भावनाओं के मसविदा पर षंका के प्रभूत्व को भगाने का गीत
कौन सा गीत चाहिए बताओ
हमारे उल्लेख होने सेे पहलेे गहरे मे दफन करने का गीत
अपनी आषंकाओं को हमारी जरूरतों से रगडने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
गठबंधन में रह कर बढती दूरी से मुकरने का गीत
केन्द्रीय भूमिका में रह वर्जित निर्णय ले अकडने का गीत
कौन सा गीत
छवि मादकता पर इठला कर दूसरो को चिढाने का गीत
परिवर्तन का प्रतिनिधि बनकर लोगो को बेवकूफ बनाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
वर्जनाओ को चुपचाप मान्यता देकर नैतिकता दिखाने का गीत
जनता की बेचैनी को अनसुना कर अपने राग गाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
मतलब का बेमतलब का गीत षब्दों के प्राणवंत होने का गीत
अपेक्षा भरी पुकार का गीत,स्वार्थी लोगों के रोनेधोने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
तयषुदा निराषा का भोग करते करते थककर मर जाने का गीत
चुनाव देख नियम को ताक रख जनता को बर्गलाने गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
प्रजासत्ता की प्रक्रिया से निर्मित राजा को गरियाने का गीत
लोकप्रियता को आरोपों की झडी से छुपाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
विलक्षण योजना को भाग्य के द्वार तक लाने का गीत
विलक्षण संवेदना ओतप्रोत हो सबके हित को सुझाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
गौरवर्धक अभिनंदन जैसे मुकुटमणियों को सिर झुकाने का गीत
मातृभूमि के लिए हंसते हंसते वीरों का सिर कटाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
जनमत की परिभाषा को सार्थक करने वाले संवादों का गीत
भावनाओं से कंगाल विपक्ष के बेसुरे विवादों का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
बेहतरी की उम्मीदों में कफन डाल झाॅंकते फसादो का गीत
फीसदी में फायदे हासिल करने बिके हुए प्यादों का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
कामयाबी का झंडा गाडने वालों पर कीचड उछालने का गीत
षहादत पर राजनीति करके मतलब निकालने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
सैनिकों के उत्साह में घडे भर पानी डालने का गीत
घुटनाबुद्वि लोगों के कठपुतलों के मुर्खता संभालने का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
आत्ममुग्धता के नषे में कुछ भी कर डालने वालों का गीत
बडप्पन जताने जरूरी चमचों को पालने वालों का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
दुष्मन के हर्जाने पर सूबूत मागने वालो का गीत
अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को टालने वालों का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
सदियों की राजषाही की लगी बिमारी के ईलाज का गीत
सत्ता गलियारे में हलचल पैदा करने भूकंप के आगाज का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
भरी सभा में बैठकर लफुटिये के आॅंख मारने का गीत
प्रधानमंत्री से अभद्रता कर होषियारी बघारने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
देष के दुष्मन आतंकियों के आदर और सम्मान का गीत
दुष्मन देष की तारीफ करते गद्दारों के अभिमान का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
पुराने कल का न आने वाले कल का केवल आज का गीत
दुख विष्लेषक की निमर्मता परिपूर्ण आवाज का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
पराजय से पहले हाथ पाॅंव पूलते लडखडाते जुबान का गीत
गठबंधन के एैतराज वाले स्वर विचारों के तान का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
सुख के पाहुनों का परीक्षा के क्षण अवसान का गीत
चैकीदारी करने वाले चैकन्ने लोगों के सम्मान का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपना पगपूजन करवाने छटपटाते आत्मा का गीत
पगडंडी के कांकरियों से उभरे छालों के खात्मा का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
राजषाही चलाने की चाह पर मौन परमात्मा का गीत
राजनैतिक षुचिता के तपोनिष्ठ संत महात्मा का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अफलित स्वप्नों से पैदा होने वाली विवषताओ का गीत
व्यवहार सिद्वि के पथ पड डंटकर खडी विषमताओं का गीत
राष्टीय चेतना दरकिनार कर दलीय चेतना परम्पराओं का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
गुट निरपेक्ष या गुट उपेक्षित लोगो में जन भावनाओं के गीत
अदम्य वासनाओ की तीव्रता और दुष्पुर कामनाओं के गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपनी प्रासंगिकता के लिए दूसरों को अधीन करने का गीत
गुट अधीनता में दम घुटने पर छअपटाने मुकरने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
दलगत ख्याति प्रसंगो से बडप्पन दिखाने से डरने का गीत
दुखसंचित रखने वाले सुपात्रों को अपने वष में करने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
सघन एकांतिक फसल हैं मेरा सृजन
अतीत का संचित विलाप हैं मेरी कविता
दुखों पर न्योक्षावर किये अमूल्य क्षणों विलयगीत
अनुभूति की यात्रा का गीत
अंजानी दुनिया में चलने पथ हैं गीत
स्मृतियों का षिलालेख है गीत
स्मृतियों की पंाडुलिपि हैं गीत
काल्पनिक उत्तेजना का स्वर हैं गीत
समय के सीने मे अमिट हस्ताक्षर है गीत
जगतनियंता की इच्छा का फल है गीत
परानुभूति का चरम हैं गीत
कल्पना की अपार संपत्ति है गीत
जानकार की अज्ञानता का बोध है गीत
विकृतियों को सुघड बनाने की कला है गीत
सजायाफ्ता समय का संकलन है गीत
सम्मान के भूख को नीद सुलाने वाले गीत
निर्वसन वासना को कफन डालने वाले गीत
उम्रभर की चालाकियों को पकडने वाले गीत
संबंधों के लेनदेन का चठकारा वाला गीत
विघटन की पीडा का आवारा गीत
असफलता को परास्त करने वाला साहस का गीत
घृणा के खानदान में प्रेम का बीज रोपने वाला गीत
घृणा के दानवों का विरोध गीत
ममता के आॅंचल के खोने से उपजी ष्षून्यता का गीत
दुख की अनूठी समस्याओं का गीत
सुख की झूठी व्यंजनाओं का गीत
अभिव्यक्ति के पुराने रास्ते पर चलने का गीत
नये बने सडको पर अकेले चलने का गीत
अपनत्व के छीटे से मन को भिगाने वाले गीत
बाहरी दुनिया से मिलाने वाले गीत
आंतरिक द्वंद को सुलझाने वाले गीत
खालीस्थानों की परिपूर्ति के लिए लुभाने वाले गीत
अर्जित सराहना से इतराने वाले गीत
यातनाषिविर में सदियों बिताने वाले गीत
प्रवंचना को सच मानकर भावनाओं को लुटाने वाले गीत
छलषिविरों में अमूल्य निधि लुटाकर आने वाले गीत
कौन सा गीत चाहिए
घटतौली के व्यापार वाली बस्ती में छाने वाले गीत
नींद में सफर करते सिरहाने वाले गीत
बीहड में खेलती प्रतिभाओं को उकसाने वाले गीत
संगठित होकर किसी एक को हराने वाले गीत
घृणा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपमानित गीत
घृणा के प्रति समर्पण वाले अनुमानित गीत
प्रेम के प्रति अनुदार भाव रखने वाले गीत
भावना के प्रबल आवेग में निरखने वाले गीत
प्रतिषोध के नाम पर आॅंसू बहाने वाले गीत
वरदानी वृत्ति संे सब पर अपनापन बरसाने वाले गीत
दुख मग्न श्राम समावेषी गीत
प्रतिषोध संचार में असफल हो चुके गीत
स्वप्नभंग करने वाले गीत
अंतस की बंध्यता का नाष करने वाले गीत
अर्धसत्यों को जोडकर पूर्ण सत्य करने के गीत
अर्धरात्रि में मन के विचरने के गीत
विचित्र भावनाओं को धरातल पर उतारने का गीत
घात लगाये लोगों के आरती उतारने का गीत
कौन सा गीत चाहिए ।
सेवादारों के फैलाये भ्रम का गीत
मनमुटाव के गाॅंठों का गीत
विडम्बनाओं की कसीदाकारी का गीत
भीड की वासना के षिकार लोगों का गीत
क््रूरता की सिंचाई करने वाले संयोगों का गीत
पषुता की पराकाष्ठा को भोगने का गीत
भीड को मान्यता देने वाले संविधान का गीत
युवाओं में कुंठा का बीजारोपण करती गीत।
समाज में क्रूरता का अध्यारोपित करने वाली गीत
समाज स्वीकृत हिंसा के चलचित्रों का गीत
बिना लाग लपेट के सहपाठी मित्रों का गीत
संवाद के अंतिम संस्कार का गीत
असहिष्णुता के पारावार का गीत
आक्रोष वितरण करने वाली पत्रकारिता के गीत
जागरूकता की पाठषाला में जेहाद का गीत
हिसंा के पाठषाला में अमानवीयता का गीत
अपषब्दों के प्रचार और प्रसार का गीत
संवादहीन हिंसा का गीत
नैतिकता के अवमानना का गीत
धर्नाजन के यंत्रनुमा मानव के गीत
निगरानीषुदा व्यवहार के गीत
नैतिक मूल्यों की दुकानों के गीत ।
जहरीले मिष्ठानों और पकवानों के गीत ।
षुष्क परंपराओं के अंतेष्टी के गीत ।
अषांति के अभ्यास के विकास का गीत।
अषांतिजनित विचारों के प्रसार का गीत
परिस्थितियों के अनुचित व्यवहार के गीत
बहुत से गीत हैं कौन से गीत लोगे ।
संकट से निपटने के लिए कलाबाजी के गीत
दोस्ताना झगडे के लफडे के गीत
अपनी पूर्णता के लिए भटकजे पागल बने लोगों के गीत
इच्छाओं की बेचैनी केे गीत
वांक्षाओं के ष्षांतिपाठ के गीत
अषांति में अडिग चट्टान से खडे मन का गीत
अषांति के अतल तरंगों का गीत
सत्य पर संदेह करने वाली कौमो का गीत
तरंगों में तरंगित होने वाली अनुभुतियों के गीत
परम पद को पाने वाले विभूतियों के गीत
संदेह में माहिर लोगों के लिए विष्वास गीत
अषांति के संग्रहालय सहेजने वालों के लिए हास गीत ।
ष्षांति इच्छुक अषांतो के अवसाद का गीत
विध्नसंतोषियों के प्रमाद का गीत
अषांति के जनको का ष्षांतिराग का गीत
पूर्वाग्रही जनों का वीतराग का गीत
विध्वंसनिपुण जनों के आत्महनन का गीत
जनमानस के आग्रह के संकलन का गीत
कौन सा गीत चाहिए ।
नैतिक मूल्यों मान्यताओं के समापन का गीत
पुरातन धारणाओं को ललकारते विज्ञापन का गीत
श्रद्धाजंली लेखन में निपुण लोगों के संवेदनाओं का गीत
पराक्रम के तिथियों के अटूट क्रम क्रंदन वेदनाओं का गीत
ज्वलंत समस्याओं में ध्वनित होने वाले षब्दों के आवेग गीत
पेषेवर हो चुकी रिष्तेदारियों के हावभाव का गीत
गुस्सैल भीड के मचाये उत्पात का गीत
एक दूसरे की मौजूदगीजनित समस्या का गीत
ष्षस्त्र सज्जित भीड के प्रतिकार का गीत
कौन सा गीत लोगे बोलो
आतंक के सेवादारो के अभयदान का गीत
एकतरफा युद्व के एैलान में मारे जा रहे जवान का गीत
निहत्थो के साथ ष्सषस्त्र योद्वाओं का गीत
चापलूसों के अनुसंषा पर विचार विमर्ष का गीत
पीडाओं के आकलन का गीत
विवादित धर्म के बेतुकेबयानबाजी का गीत
विवादित धर्मग्रंथ के प्रचारकों के गीत
दकियानूसी विचारों के संहारको का गीत
स्वर्ग की नागरिकता के लिए छिडे जेहादियों का गीत
नर्क के नागरिक बनकर पछताने के गीत ।
ठहरी रातों के सन्नाटे में ष्षहीदों की वीरवधूओं का गीत
वैराग्य के पथ पर निछावर होती जीवन भूमिका के गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
परायों के अपनेपन और परायों से बदतर अपनेपन का गीत ।
माॅ बाप के गुजर जाने के बाद घर में सरायेपन का गीत ।
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
खिलौने खरीदने के लिए मचलना भूले बचपन का गीत
भावनाओं की सूखी डाली पर हजारों उलझन का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
हरितिमा के लोभ का दमन ना कर सके कुकृत्यों के गीत
असल जिंदगी के भूमिका पर लौटे कलाकार का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
साॅंझ को आमंत्रित करके भींचकर पकडने का गीत
या सुहानी रात के दामन में खुषिया भरनेे का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
षांति की थाली में अषांति के कटारी वाले गीत
सच्चाई के रास्ते में चल मुसीबत मोल लेने वाले गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
मतलब की लाईलाज बिमारी के झाडफूंक का गीत
मूर्खता और लाचारी के मिश्रित कूक का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
अज्ञात कारणों से प्रस्तावित भाग्य पर चले कुल्हाडी के गीत
अपने दायरे से बाहर की ओर झाॅंकते दुनियादारी के गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
मनुष्य होने के बदले जीवन भर की अग्निपरीक्षाओं के गीत
माता पिता के साहस और चरित्र के षिक्षाओं के गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
भाग्योदयवादी सोच की इच्छाओं के गीत
विज्ञापन पसंद समाज की समीक्षाओं के गीत
कौन से गीत चाहिए ।
टुकडे जोडकर साबूत करने के गीत
लोकमान्यताओं पर मरने के गीत
अबूझ परम्पराओं के विचरने के गीत
अबूझ रसायन लेप से संवरने के गीत
अपषब्दों का मैंदान
अपषब्दों को असरदार बनाने के रिवाज का गीत
अपषब्दों की क्रियाषीलता के परवाज का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्दों के अधिपतियों के महामस्तकाभिषेक का गीत
अपषब्दों की अभिव्यक्ति में मर चुके विवेक का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्दों के भरोसे सल्तनत खडे करने के सपने का गीत
अपषब्दों पर अमल करके अपनें कमियों को ढकने का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्दों से बहस पैदा करके अपनी कोटर में छुपने का गीत
अपषब्दों का नेतृत्व कर प्रतिउत्तर के लिए रूकने का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्दप्रयोग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं का गीत
अपषब्दों के युग का सुत्रपात करने वाले पुरोधाओ का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताआंे
अपषब्दों प्रयोग में प्रतिभासम्पन्नता प्राप्त करने वालों का गीत
अपषब्दों से अपने चमचों का मनोविलास करने वालों का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्द को वापरने में अद्भुत प्रतिभा प्रदर्षन का गीत
अपषब्द चर्चा से जनता को खीचने का आकर्षण गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्दों को मौन स्वीकृति देने वाले समाज का गीत
अपषब्द बोलने वालों के मददगार आवाज का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्दों को प्रचलित करनंे वाले मूर्खता के महिमा का गीत
अपषब्द के जवाब में मूक और निर्भीक गरिमा का गीत
कौन सा गीत सुनाउ बताओ
अपषब्द में विष्वास करने वाली कौमों के वंषजों का गीत
अपषब्दों के प्रभाव का आंकलन करने तंत्रविकास का गीत
अपषब्दों के उद्गम में स्वयं की भूमिकाओं पर हाॅंस के गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
अपषब्दों के विक्रय केन्द खोलने की योजनाओं का गीत
अपषब्दों को प्रभावी बनाने के लिए प्रार्थनाओं का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
अपने षारिरीक अनुवाद से स्वयं के इरादो को जताने का गीत
अपने मानसिक दिवालियापन को सलीके से छुपाने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
चापलूसों के मौन का स्वीकृतियों की बिमारियों के गीत
प्रेम का अनुवाद करने वालों के मन की चिंगारियों का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
कंुठित व्यवस्था में जगमगाते नये सूर्य के उदय का गीत
कुंठापुराण के समापन पर विरोधाभासों के विलय का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
असभ्य अवचेतन के असभ्य अभ्यास का परिचायक का गीत
असभ्यता को अभिव्यक्त करने वाले नायक का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
सभ्य समाज की परिकल्पना को दफन करने का गीत
मानवता को नीम बेहोषी में रख लूटने और हरने का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
अवचेतन जनित होने वाली ष्षुभता के बीजारोपण का गीत
जिन्हें कभी अपराधबोध नहीं होता उनके पतन का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
अपषब्दों से कीर्तिमान बनाने की चाहना का गीत
अपषब्दों को जायज ठहराने वाले सराहना का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
मौलिकता को गाली गलौच देने की वजहों का गीत
स्वभाव से ही नालायक के लोगों के सतहों का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओं
काव्य की भाषा में गालियों के विष्लेषण का गीत
बाॅंझ हो चुकी सृजनषीलता के सम्मेलन का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
अपषब्द मंत्रालय में अपषब्द कर्मी के नियुक्ति का गीत
अपषब्द विभाग में अपषब्द उपकरण की युक्ति का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅ बताओ
अपषब्द उत्सव मनाने पर गंभीर परिचर्चा का गीत
अपषब्द भक्ति का पाठ पढाने के लिए चर्चा का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
बिना अपषब्द संदेष ना दे पाने की झल्लाहट का गीत
अपषब्दों के माध्यम से षिक्षा में नई सुगबुगाहट का गीत
कौन सा गीत सुनाउॅं बताओ
No comments:
Post a Comment