मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा
तुम प्रात: गोधुली के वंदन ,
सुरभित केसर संदल के वन।
छवि व्योम सदृश तन मृदु कंचन,
मैं एक असिंचित क्षुब्ध धरा,
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
तुम हो परिणय के पुष्प पत्र,
तुम सुहागिनी के अंग वस्त्र।
तुम निश्चत विजय अमोघअस्त्र,
तुम शास्त्र सार विज्ञान सत्र।।
मैं नयनों से बिखरी कजरा,
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
तुम कार्तिक सरिता दीपदान,
तुम पार्थिव शंकर के समान।
तुम सदा धर्मधूरी विधान,
तुम संस्कृति के अमर प्राण।।
मैं नववधु अलकों की गजरा,
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
तुम विभावसु अर्चित शुभफल,
प्रांगण पूजित शुभ तुलसीदल,
हृदकोश अपरिमित परम अतल,
तुम सदा सरल तुम सदा नवल,
मैं एक असिंचित क्षुब्ध धरा,
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
तुम अर्थित आवाहित आगम,
अवग्राही राही पथ परम।
तुम पथ पाथेय अपार अगम,
तुम अचल अवस्थित सुख चरम,
मैं श्वासों की पथ हूँ अधरा,
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
तुम हो अनुनादित मधुरनाद,
शांतिदायक हर्ताविशाद।
विश्वंभर के पावन प्रसाद,
दैदीप्यमान दिनकर संवाद।
मैं नववधु अलकों की गजरा,
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
तुम सदा सुवासित शुभ सुगंध,
भाषित भाषा पथ भाव बंध।
प्रेमिल प्रलाप के महानंद,
मैं मैं तू कर बढ़ती झगड़ा।।
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
सुख उदित भानु सम युगल चरण,
तुम परे पार पथ जन्म मरण,
मन व्योम वृहद तन मृदु कंचन,
मैं मरूथल मिथ्या मृग लहरा
मैं तृषित मृगा विस्मृत अपरा।
शोभामोहन श्रीवास्तव (शोभा शर्मा या शुभ चंद्र सूर्या), पति ;- कवि मोहन श्रीवास्तव, प्रपौत्री ;-छतीसगढ़ के प्रसिद्द स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व् कवि पंडित सुन्दर लाल शर्मा, शैक्षणिक योग्यता ;- स्नाकोत्तर भाषा विज्ञानं , ३)ऋग्वेद प्रथम मंडल , पंचम मंडल का संस्कृत मन्त्र छत्तीसगढ़ी में छंदमय भाष्य हिंदी भावार्थ सहित (प्रकाशनाधीन ), लगभग १० पुस्तकों में कुछ प्रकाशित और कुछ प्रकाशनाधीन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
संस्कृत राम स्तुति
शुद्ध संशोधित रचना-राम-स्तुतिः" ` लोभो नास्ति मोहो नास्ति, शोको नास्ति कामः। अपमानस्य चिन्ता, न पश्यति च दक्षिणं न वामम्॥ रात्रिंदि...
-
गौरी गौरा गीत जागौ जागौ गौरी गौरा, जगमग जगमग रात हो। जागौ जागौ गौरी गौरा, रिगबिग करसा हाथ हो। जागौ जागौ गौरी गौरा, आज देवारी के रात हो। ...
-
सैनिक के गोसइन के बिरहा पिंउरी धोवाये गवन कराये चलदेस तभो हें हस लगथे, निकले होबे छोड़त मन। पिंउरी धोवाये गवन कराये, रूप झुलत उही नैन सजन...
-
बइठे तरिया पार भवानी २/कर सजवन सिंगार भवानी । १/ कर सजवन सिंगार भवानी । बइठे तरिया पार भवानी ।। मुण्ड माल गर डार भवानी। सजे तोर दरबार भवान...
No comments:
Post a Comment